केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा UPI पर लगाए गए सरचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा UPI पर लगाए गए सरचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में केंद्र सरकार द्वारा UPI भुगतान में 0.04 प्रतिशत नया सरचार्ज जाने के विरोध में मंझनपुर में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदर्शन के माध्यम से डीएम कौशाम्बी द्वारा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भले ही यह चार्ज व्यापारियों पर लगाया गया है,लेकिन अंततः इसका पूरा बोझ दुकानदारों द्वारा सामान के दाम बढ़ाकर आम उपभोक्ताओं पर ही डाला जाएगा, जिससे कैशलेस इकोनॉमी को नुकसान पहुंचेगा, उन्होंने कहा कि पहले लोगों को डिजिटल भुगतान की आदत लगाई गई और अब सरकार इस तरह के शुल्क लगाकर जनता की “जेब कतरने” का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश की जनता को गुमराह कर रही है और उनपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है, हम सभी कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को चेताया कि यह नया UPI नियम तत्काल प्रभाव से वापस लें, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर छोटे बड़े व्यापारियों की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

इस दौरान गौरव पांडे ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया,जिसमे पूरी सरकारी मशीनरी लगाई गई,पहली बार ऐसा देखा गया कि एक प्रधानमंत्री के जन्मदिन को पूरे देश ने अपना रुपया खर्च कर नहीं बल्कि सरकारी खर्च पर मनाया।

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी, आशीष मिश्रा पप्पू, कौशलेश द्विवेदी, नैय्यर रिजवी रामसूरत रैदास, उदय यादव, जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया, आसिफ अल्वी, जिला सचिव हेमन्त रावत, जयप्रकाश जायसवाल, रमेश यादव, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव, आयूष यादव, हर्ष पंडा, विकास पासी, अवधेश कुमार, संदीप कुमार, नाथन लाल, छोटे लाल, बिफई लाल, सुनील कुमार, गहेंद्र तिवारी, राजकुमार यादव, शान्ति देवी, मीना देवी, गोकुल यादव, बलवंत सिंह, गोपाल पाल, रोशन पासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor