कौशाम्बी: कलयुगी बेटे ने डीएम ऑफिस में कार्यरत अपने सफाई कर्मचारी पिता को चलती बाइक से उतारकर मारी गोली,इलाज के दौरान मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार को एक बेटे ने अपने डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी पिता को चलती बाइक से उतारकर गोली मार दी। इस घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के SRN अस्पताल रेफर किया गया है जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की है जहा छत्तूपुर गांव निवासी 48 वर्षीय राम नरेश, जो कि मंझनपुर कलेक्ट्रेट में सफाई कर्मचारी हैं, अपने बेटे राहुल के साथ बाइक पर ड्यूटी जा रहे थे। कस्बे के बीपी पब्लिक स्कूल के पास राहुल ने बाइक रुकवाई और अवैध तमंचे से अपने पिता के सीने में दो गोलियां मार दी।गोली मारने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने घायल राम नरेश को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें गंभीर हालत में प्रयागराज के SRN अस्पताल रेफर कर दिया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपी बेटे राहुल की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।








