कौशाम्बी: इलाज़ के दौरान अस्पताल में महिला की मौत,आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप,पुलिस पर जबरन शव को पोस्टमार्टम भेजने व वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल छीनने का भी आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले में इलाज़ के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई,महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया,हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर जबरन शव को पोस्टमार्टम भेजने व वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल छीनने का भी आरोप लगा है।आक्रोशित परिजनों ने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीवार चौकी स्थित एक अस्पताल का है जहा शुक्रवार की भोर इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया, सूचना पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल में जुटी, वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती शव को उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही इस मामले का वीडियो बना रहे कुछ लोगों का मोबाइल भी छीन लिया गया है फिलहाल घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है।
सराय अकिल थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसेना तिल्लाहपुर मोड़ के रहने वाली लवकेश कुमार जो कि पेशे से ड्राइवर है। उनकी ससुराल सरायअकिल कस्बे में है। उनके अनुसार उनके सास ससुर ने उनकी पत्नी मुन्नी देवी को बीते सप्ताह भर पहले पेट में दर्द आदि होने की शिकायत पर मंझनपुर कोतवाली के दीवर पश्चिम स्थित न्यू प्रीति अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां डॉक्टरों ने चार दिनों पहले मरीज मुन्नी देवी के बच्चे दानी का आपरेशन किया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की भोर में महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल के डाक्टरों उनका सही से इलाज़ नही किया और महिला की मौत हो गयी। वहीं महिला की मौत के बाद जब नाराज़ परिजनों ने ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू किया तो पूरे अस्पताल स्टाफ ने मरीज के तीमारदारों से मारपीट भी कि और सभी अस्पताल छोड़कर भाग निकले।
घटना की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस जांच को पहुंची तो परिजनों ने पूरी बात पुलिस को बताई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना उनकी सहमति के शव को जबरन उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घटना का वीडियो बना रहे कुछ परिजनों का मोबाइल भी पुलिस छीनकर ले गयी है। जिससे परिजनों में अस्पताल प्रशासन व पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। परिजनों ने जिला प्रशासन से न्याय की मांग की है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि ग्राम सुरसेनी थाना सराय अकिल निवासी एक महिला 05 दिनों से न्यू प्रीति हॉस्पिटल दीवर कोतारी में भर्ती थीं, कल 18.06.2026 को हालत गंभीर होने पर महिला को प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।परिजनों द्वारा शव को अस्पताल गेट पर रख दिया गया था। पुलिस द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।








