कौशाम्बी: अराजकतत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की मूर्ति,ग्रामीणों में आक्रोश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति अराजकतत्वों ने तोड़ दी है,मूर्ति कई टुकड़ों में हो गई है,सुबह ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया,लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है,सूचना के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव का है जहा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित थी,सुबह ग्रामीणों ने देखा तो चबूतरे पर मूर्ति नहीं थी,पास जाकर देखा तो मूर्ति टूटी हुई चबूतरे के नीचे पड़ी हुई थी,बाबा साहब की मूर्ति तोड़े जाने की चर्चा से लोगों में आक्रोश फैल गया,इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी,सूचना के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
वही घंटे भर के बाद पहुंची पुलिस टूटी हुई मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति लगाने की तैयारी में और जांच में जुट गई है।








