प्रयागराज संगम स्नान कर वापस बांदा जाते समय कौशाम्बी में श्रद्धालुओ की पिकअप गाड़ी ईंट लदी हुई ट्रैक्टर से टकराई,हादसे में दर्जन भर लोग हुए घायल,5 की हालत गंभीर

कौशाम्बी: प्रयागराज संगम स्नान कर वापस बांदा जाते समय कौशाम्बी में श्रद्धालुओ की पिकअप गाड़ी ईंट लदी हुई ट्रैक्टर से टकराई,हादसे में दर्जन भर लोग हुए घायल, 5 की हालत गंभीर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रयागराज संगम से गंगा स्नान कर वापस बांदा जाते समय श्रद्धालुओ की पिकअप गाड़ी देर रात ईंट लदी हुई ट्रैक्टर से टकरा गई,हादसे में दर्जन भर लोग हुए घायल,घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां सभी का इलाज चल रहा है।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावा गांव के पास की है जहा बांदा से प्रयागराज गंगा स्नान करने गए श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे,देर रात वापस लौटते समय श्रद्धालुओ की गाड़ी आगे चल रहे बिना लाइट के ईंट लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई,तेज आवाज के साथ टक्कर होने के बाद पिकअप गाड़ी में बैठे लोग तितर बितर हो गए और एक दूसरे पर चढ़ गए,हादसे के बाद चीख पुकार मच गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहा उनका इलाज चल रहा है,इस हादसे में लगभग दर्जनभर लोग घायल बताये जा रहे है,वही पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor