कौशाम्बी: नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त ने तिलगोड़ी स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का किया शुभारंभ,
यूपी के कौशाम्बी जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिलगोड़ी स्टेडियम, नेवादा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद की नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया एवं नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
इसी प्रकार सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी विधानसभा, पुलिस लाइन, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत एवं अमृत सरोवर आदि स्थानों पर किया गया।








