कौशाम्बी में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की चल रही चेकिंग,माल वाहन में मिली सवारी तो होगी सीज:ARTO 

कौशाम्बी: कौशाम्बी में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की चल रही चेकिंग,माल वाहन में मिली सवारी तो होगी सीज:ARTO,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा माल वाहनों में अनधिकृत रूप से सवारी ढोने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने के लिए डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

निर्देशों के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) तारकेश्वर मल्ल के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान माल वाहनों में सवारी परिवहन किए जाने के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को लेकर कड़ा धाम जा रहे एक पिकअप वाहन को थाना कड़ा धाम क्षेत्र में पकड़ा गया। वाहन द्वारा माल वाहन में यात्रियों का परिवहन किए जाने के कारण वाहन को सीज करते हुए चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

इसके अतिरिक्त अनधिकृत संचालन के अंतर्गत 05 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 03 वाहनों को सीज किया गया। वहीं, मद्यपान कर वाहन चलाने (Drunken Driving) के मामलों में 02 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि माल वाहनों में यात्रियों का परिवहन न केवल मोटरयान अधिनियम, 1988 का उल्लंघन है, बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। ऐसे मामलों में संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।

डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जनपद में नियमित एवं सघन चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor