कौशाम्बी में महिला ने अनोखे जुड़वा बच्चों को दिया जन्म,दो सिर, चार हाथ और एक ही धड़ से जुड़े पैदा हुए बच्चे,बच्चों की दुर्लभ शारीरिक बनावट देख लोग हैरान

कौशाम्बी: कौशाम्बी में महिला ने अनोखे जुड़वा बच्चों को दिया जन्म,दो सिर, चार हाथ और एक ही धड़ से जुड़े पैदा हुए बच्चे,बच्चों की दुर्लभ शारीरिक बनावट देख लोग हैरान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला अस्पताल में एक महिला ने अनोखे जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है,बच्चे के दो सिर, चार हाथ है और दोनों बच्चे एक ही धड़ से जुड़े पैदा हुए है,बच्चों की दुर्लभ शारीरिक बनावट देख लोग और डॉक्टर भी हैरान हो गए,जन्म के बाद बच्चों की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी निरंतर जारी है।दुर्लभ बच्चों को देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो रही है।

तियरा जमालपुर की यशोदा देवी को प्रसव पीड़ा हो रही थी,जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहा उन्होंने दो दुर्लभ बच्चो को जन्म दिया है,डॉक्टरों ने प्रसव के दौरान दुर्लभ बच्चों के जन्म पर हैरानी जताई,दुर्लभ बच्चों के जन्म की जानकारी परिजनों को मिली तो सभी हैरान हो गए,और भगवान का चमत्कार मानकर बच्चों को पालने की व्यवस्था कर फाहे है,वही बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति डॉक्टर भी निरंतर देखरेख में जुटे हुए है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor