राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,चंपत राय की गिरफ्तारी सहित कई मांगों का राज्यपाल को संबोधित ADM को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,चंपत राय की गिरफ्तारी सहित कई मांगों का राज्यपाल को संबोधित ADM को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अयोध्या में राम मंदिर में हुए चंदा चोरी मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया है,कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार पर जमीन खरीद घोटाले से लेकर निराम तक और अब चंदा चोरी किए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है।

कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार के लोगो ने अयोध्या में राम मंदिर की जमीन खरीद में जमकर घोटाले किए है,सस्ती जमीन को महंगे में खरीद किया किया है,वही निर्माण के दौरान घोटाला किया और अब चंदा चोरी का मामला बहुत ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि SIT का गठन सरकार में किया है l लेकिन SIT में शामिल एक अधिकारी खुद एक मामले में दोषी है और उक्त व्यक्ति से जांच प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन ADM को सौंपा है जिम उन्होंने मांग किया है कि तत्काल इस मामले में FIR दर्ज की जाए और इस मामले की जांच CBI से कराई जाए।

इस दौरान में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,रामसूरत रैदास,कुलदीप शुक्ला,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,आसिफ अल्वी,सन्तोष शुक्ला,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, हेमंत रावत, इंद्रपाल रैदास,रमेश यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,ब्लाक अध्यक्ष मूरतगंज राजबहादुर पासी, ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव,तीजा देवी,लालती देवी,मीना देवी,देवकली, बिट्टन देवी,कुंती देवी, रमती देवी,निर्मला देवी,संगीता देवी,शिखा देवी,नत्थी देवी,शिवदुलारी,विमला देवी,श्याम कली,ऊषा देवी,भगवानी देवी,मोहिनी देवी,ज्ञान चंद्र,अनमोल सरोज,सुनील कुमार,प्रेम चंद्र,अमर सिंह, ज्ञान सिंह यादव,उमेश कुमार कोरी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor