गोसेवा आयोग सदस्य ने की गोसंरक्षण एवं अनुश्रवण समिति के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक 

कौशाम्बी: गोसेवा आयोग सदस्य ने की गोसंरक्षण एवं अनुश्रवण समिति के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक,

यूपी के कौशाम्बी पहुंचे उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने बुधवार को उदयन सभागार में गोसंरक्षण एवं अनुश्रवण समिति के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में 44 गौ-आश्रय स्थल संचालित है। सहभागिता योजना के अंतर्गत अब तक 2317 गोवंशों को सुपुर्दगी में दिया गया है। सभी गौ-आश्रय स्थल में सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील है। भूसा-चारा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। केयर टेकारों को समय से भुगतान किया जा रहा है।

सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि जनपद के सभी गौ-आश्रय स्थल में वर्मी कम्पोस्ट बनाया बनाया जा रहा है। इस वर्मी कंपोस्ट की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गौ-आश्रय स्थल में प्रत्येक गोवंश के लिए पर्याप्त भूसा चारा एवं चोकर की उपलब्धता सुनिश्चित बनाएं रखी जाए। गौ-आश्रय स्थल में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए। प्रत्येक गौ-आश्रय स्थल में आइसोलेशन/सिक वार्ड अवश्य बनाया जाए, ताकि बीमार गोवंशों का सुगमतापूर्वक इलाज हो सके। छोटे गोवंशों/कमजोर गोवंश के देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने गौ-आश्रय स्थल में वर्मी कम्पोस्ट बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे और आगे बढ़ाया जाए। जनपद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। गाय की गोबर से धूप बत्ती एवं पेंट आदि बनाए जाने की कार्यवाही की जाए,जिससे रोजगार के अवसर भी सृजित हो सके। उन्होंने कहा की अभियान चलाकर सहभागिता योजना के अंतर्गत गोवंश को सुपुर्दूंगी में दिए जाने के कार्य में और प्रगति लाई जाए।

बैठक में डीएम डॉ. अमित पाल एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor