उत्तर प्रदेश,
UP बीजेपी के संगठन के पदाधिकारियों की नई सूची जारी,चायल विधायक पूजा पाल बनाई गई प्रदेश उपाध्यक्ष,
उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की नई सूची जारी हो गई है,इस सूची में पूर्वांचल की नेता और सपा छोड़ बीजेपी में आईं कौशाम्बी जिले के चायल से विधायक पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश भाजपा संगठन में 19 उपाध्यक्ष हो गए हैं,जबकि प्रदेश मंत्री की संख्या 18 है,उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव के कुछ महीने पहले बीजेपी की इस टीम को बेहद अहम माना जा रहा है, इसमें समाजवादी पार्टी के पीडीए की काट के लिए ओबीसी पर जोर दिया गया है।

दिनेश प्रताप सिंह को यूपी बीजेपी का प्रवक्ता बनाया गया है, देवेंद्र सिंह यूपी भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं,रोहित मिश्रा को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है,अशोक रावत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, सरोज कुशवाहा भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं,नीरज सिंह को बीजेपी में उपाध्यक्ष बनाया गया है, जो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं।








