राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग का डीएम को संबोधित BSA को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग का डीएम को संबोधित BSA को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जनपद में पड़ रही अत्यधिक गर्मी, उमस और नौनिहालों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कौशाम्बी के जिला संयोजक ओमदत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के माध्यम से डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान समय प्रातः 8:00 से अपराह्न 2:00 बजे को परिवर्तित कर प्रातः 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक करने का अनुरोध किया,जिससे कि छोटे बच्चों को भीषण लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाया जा सके। BSA डॉ.कमलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समय परिवर्तन पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

इस मौके पर अवनीश मिश्र, बालचंद्र, अतुल प्रकाश प्रजापति,अनूप वर्मा,रामदत्त केसरवानी, ज्ञानेश मिश्र उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor