कौशाम्बी: कौशाम्बी में हल्की बारिश में ही सर्किट हाउस के पास नेशनल हाइवे की सर्विस रोड पर जलनिकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति,ग्रामीणों में आक्रोश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में हल्की बारिश में ही मां शीतला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) के पास नेशनल हाइवे की सर्विस रोड पर जलनिकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति बन गई है,जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
मां शीतला अतिथि गृह सर्किट हाउस के बाहर नेशनल हाइवे पर कमासिन बायपास की सर्विस रोड पर पहली बारिश में ही जलभराव की स्थिति बन गई है,सड़क पर पानी भर गया है,जिससे लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है,स्कूली बच्चों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है,जिम्मेदारों एवं ठेकेदार द्वारा सड़क से ऊपर नाला बना दिए जाने के चलते पानी नाले में नहीं जा रहा है और सड़क पर भरा हुआ है।इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है,ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।








