कौशाम्बी: कौशाम्बी में दुकान बंदकर कर घर जा रहे सर्राफा दुकानदार से गन प्वाइंट पर लूट,दो किलो चांदी,सोना,नगदी लूट ले गए बदमाश,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात दुकान बंद कर वापस घर जा रहे सर्राफा दुकानदार के साथ बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश दुकानदार से ₹10000 नगद 2 किलो चांदी और 40 ग्राम सोने का आभूषण लूटकर फरार हो गए, घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार ने मोबाइल के माध्यम से पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर गांव के रहने वाले पूर्व बीएसएफ सैनिक गणेश प्रसाद सोनी पुत्र स्वर्गीय गोपी चंद्र सोनी की समदा में सर्राफा की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंद करके वापस अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वह बाइक से बराईन का पूरा सोखना तालाब के पास के पास पहुंचे भड़ेसर रोड के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया। दुकानदार ने बताया कि दो लोग बाइक से उतर और अवैध तमंचा दिखा कर गोली मारने की धमकी देते हुए बैग में रखी 2 किलो चांदी की ज्वैलरी , 40 ग्राम सोने की ज्वैलरी व 10000 हजार नगद लूट लिया और वही लूट कर बदमाश मार पीट किये और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । घटना के बाद पीड़ित ने मोबाइल के माध्यम से पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी । पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुट गई ।
पूरे मामले मे सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है जल्द ही घटना का खुलासा होगा।








