भरवारी पावर हाउस से 29,30 जून और 1 जुलाई को 10 AM से 3 PM तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,विभाग की अपील लोग पहले निपटा लें अपना काम

कौशाम्बी: भरवारी पावर हाउस से 29,30 जून और 1 जुलाई को 10 AM से 3 PM तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,विभाग की अपील लोग पहले निपटा लें अपना काम,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी पावर हाउस से सम्बंधित क्षेत्र में RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के अंतर्गत 33 केवी भरवारी विद्युत लाइन पर आवश्यक सुदृढ़ीकरण/निर्माण एवं तकनीकी कार्य प्रस्तावित है। उक्त कार्य को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किए जाने हेतु विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखना आवश्यक है।

इसके लिए भरवारी विद्युत उपकेंद्र से पोषित समस्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 29.06.2026 से 01.07.2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य कर दी जाएगी। आवश्यकतानुसार कार्य की प्रगति एवं तकनीकी परिस्थितियों के आधार पर विद्युत अवरोध की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि उक्त अवधि में आवश्यक विद्युत कार्यों की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित कर विभाग को सहयोग प्रदान करें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor