फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार की दोपहर एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता हुआ मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी हुई है।

घटना कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव की है जहा का रिंगा निषाद क़रीब दो साल पहले महेवा घाट थाना क्षेत्र के घोघपुरवा गांव की काजल निषाद से प्रेम विवाह किया था और ससुराल में ही अक्सर रहता था। शुक्रवार को रिंगा और काजल में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इससे नाराज होकर काजल और रिंगा के गढ़वा गांव आ गए।रिंगा के पिता राजू मजदूरी करने के लिए प्रयागराज गये हुए थे।घर में रिंगा की मां मीना देबी थी। रविवार की सुबह रिंगा किसी काम से फिर ससुराल पहुंच गया। रविवार को दोपहर खपरैल की धन्नी में रस्सी लगा कर काजल फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद जब रिंगा की मां दूसरे कमरे से घरेलू कार्य करने बाद निकली तो फंदे पर झूली काजल को देख चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने धन्नी से शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। काजल के परिजन जो भी तहरीर देंगे।उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor