RSS स्वयं सेवकों ने क्षत्रपति शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया हिन्दू साम्राज्य दिवस

कौशाम्बी: RSS स्वयं सेवकों ने क्षत्रपति शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया हिन्दू साम्राज्य दिवस,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश के नेतृत्व में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया।

इस दौरान ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरान्त हिन्दू पदपादशाही स्थापना दिवस पर विषय रखते हुए विभाग प्रचारक बोले कि येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी का यह पावन दिन भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम पृष्ठ है,जिसने सदियों की मानसिक और राजनीतिक गुलामी को तोड़कर देश में हिन्दवी स्वराज का शंखनाद किया था। आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ किले में वैदिक पद्धति से राज्याभिषेक हुआ था। यह केवल एक राजा का राज्याभिषेक नहीं था,बल्कि अत्याचार के अंत की आधिकारिक घोषणा थी,सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान का संकल्प था। विदेशी आक्रांताओं के भय को समाप्त करने का हुंकार था। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मजबूत नींव थी।

विभाग प्रचारक ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें सिखाया कि जब हौसले बुलंद हों,तो मुट्ठी भर राष्ट्रभक्त भी आततायी साम्राज्य की जड़ें हिला सकते हैं। उनका जीवन और शासन तंत्र आज भी सुशासन,महिला सम्मान,और राष्ट्र रक्षा की सबसे बड़ी पाठशाला है। आइए,इस गौरवशाली अवसर पर हम सब मिलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। नमन है माँ जीजाऊ को,जिन्होंने शिवबा जैसा राष्ट्रनायक गढ़ा नमन है छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को।

इस कार्यक्रम में जिला प्रचारक शिव प्रसाद,जिला संघचालक केदारनाथ मौर्य,संजीव,ज्ञान प्रकाश,कल्याण सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor