कौशाम्बी: ड्यूटी के दौरान PRD जवान को लोडर ने मारी जोरदार टक्कर,PRD जवान की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में ड्यूटी के दौरान एक PRD जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।सैनी चौराहे पर सड़क से वाहनों को हटवाने के दौरान तेज रफ्तार लोडर ने जवान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल PRD जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी चौराहे का है, जहां ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान महताब अली निवासी सेलरहा पश्चिम, सड़क पर खड़ी वाहनों को हटवा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महताब अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोडर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में टीमें लगा दी हैं। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।








