कौशाम्बी में सांसद पुष्पेंद्र सरोज की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन,राम मंदिर चंदा चोरी पर सांसद बोले,आरोपी सीधे प्रधानमंत्री के सम्पर्क में है इसीलिए कार्रवाई नहीं हो रही

कौशाम्बी: कौशाम्बी में सांसद पुष्पेंद्र सरोज की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन,राम मंदिर चंदा चोरी पर सांसद बोले,आरोपी सीधे प्रधानमंत्री के सम्पर्क में है इसीलिए कार्रवाई नहीं हो रही,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का 53वा जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि असली जन्मदिन अगले साल होगा जब अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे,उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी मामले के आरोपी चपत राय पर FIR नहीं दर्ज किए जाने और गिरफ्तारी नहीं होने के सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया था,सभी जगह CCTV कैमरे भी लगे थे,फिर भी उनकी नाक के नीचे चोरी हो गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सदन में कहा था कि एक ट्रस्ट बनाया जायेगा जो राम मंदिर को चलाएगा,उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर चंदा चोरी का आरोप है वह लोग सीधे प्रधानमंत्री से बात करते है और मुलाकात करते है,उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है,छोटे लोगों को आरोपी बनाया जा रहा है,उनकी बलि चढ़ाई जा रही है।

उन्होंने सरकार से मांग किया है कि जिन बड़ी बड़ी एजेंसियों को विपक्ष की पार्टी के सांसदों विधायकों को तोड़ने के लिए लगाया जाता है,उन्हें एजेंसियों से इसकी जांच कराई जाए कर आरोपियों के खिलाफ करवाई की जाए।

इस दौरान प्रदेश सचिव कैलाश चंद्र केसरवानी,जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव,जिला महासचिव गुलाम हुसैन,मुस्तकीम अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor