ग्रामीणों ने राशन की दुकान की अनियमिता और भ्रष्टाचार के सम्बंध में सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: ग्रामीणों ने राशन की दुकान की अनियमिता और भ्रष्टाचार के सम्बंध में सीडीओ को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के ग्राम पंचायत गोविन्दपुर वि०खं० नेवादा तहसील चायल के दर्जनों ग्रामीणों ने सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी ग्राम पंचायत गोविन्दपुर की राशन की दुकान अजय कुमार पुत्र स्व श्रीराम को अवांटित है, राशन वितरण करने की तारीख व समय निश्चत नहीं है।लोगो को राशन वितरण में प्रत्येक कार्ड धारक को 2 कि० ग्राम कम तौल की जाती है, इस पर कोई शिकायत करता है तो उसे डाटकरके भगा दिया जाता है। यह कहकर कि जाओ ‘जिससे शिकायत करना हो कर दो।नया राशन कार्ड बनाने के लिए जरूरत मंद से दो हजार और तीन हजार वसूला जाता है। महिला कार्डधारक को चार से पाँच बार वापस करता है, कहता है कि तुम्हारा फिंगर नही मिला तुम्हारा आँख से मिलान करना होगा । खुलेआम ब्यापारी के हाथ राशन की काला बाजारी करता है।

उन्होंने बताया कि 11/06/2026 को रात्रि चौपाल में भी उन्हें ग्रामीण वासियों द्वारा राशन की दुकान के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि आप द्वारा आपूर्ति निरीक्षक को तुरंत कार्यवाही के लिए कहा गया था। लेकिन आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार से मिलकर अभी तक कोई कार्यवाही नही की है, और गांव ‘में घूमकर कोटेदार अभद्र शब्दों का प्रयोग कर कहता है कि मेरी दुकान निरस्त करने के लिए पूरे गांव के लोग लग जाए तो भी मेरा कुछ नही कर सकते।

सीडीओ ने ग्रामीणों को कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor