कौशाम्बी: हमारा परिश्रम,हमारी एकजुटता और हमारा संकल्प ही 2027 की ऐतिहासिक विजय का बनेगा आधार:अशोक चौरसिया,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में आयोजित मासिक जिला कार्यसमिति बैठक व क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के कौशाम्बी प्रथम आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।
जिला कार्यसमिति बैठक व स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में आप सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करता हूं कि कार्यकर्ता का सम्मान हमारी प्राथमिकता है जिसके साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जिसके कार्यकर्ताओं के मन में पहले देश,फिर दल और सबसे अंत में स्वयं के हित की भावना आती है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों की ताकत,उनके संयोजकों के परिश्रम और मेहनत के बल पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का संकल्प लेकर तैयार बैठा है। जब कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा साथ होती है,तब विपक्ष चाहे कितनी भी ताकत लगा ले,भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उसे धूल चटाने का काम करेगा।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति अथवा धर्म के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है बल्कि विचारधारा और कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने वाली पार्टी है,भारतीय जनता पार्टी की ताकत विचारधारा,संगठन और बूथों पर मौजूद कार्यकर्ता हैं राष्ट्रवाद की अलख हमारे दिलों में है और समाज परिवर्तन हमारा मिशन है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित सर्वांगीण विकास हमारी पहचान है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल,काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष,सभी सम्मानित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष,विभाग एवं प्रकोष्ठों के संयोजक,सह-सहसंयोजक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








