मंडलायुक्त/नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस पर कपि वन में किया फलदार पौधे का रोपण,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे किया प्रदान 

कौशाम्बी: मंडलायुक्त/नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस पर कपि वन में किया फलदार पौधे का रोपण,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे किया प्रदान,

यूपी के कौशाम्बी जिला पहुंची मंडलायुक्त, प्रयागराज एवं जनपद की नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान दिवस पर विकास खण्ड क्षेत्र मूरतगंज के बरई सुलेम में स्थापित कपि वन में फलदार पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।

मंडलायुक्त ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे वितरित किए तथा उन्हें अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने का संकल्प है। उन्होंने सभी से रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एसपी सत्य नारायण एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor