चार्जर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: चार्जर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी में कौशाम्बी जिले में शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लवकुश पुत्र मोतीलाल गौतम के रूप में हुई है।मृतक चार्जर ठीक कर रहा था,तभी उसे करंट लग गया,परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ की है जहा का लवकुश घर पर चार्जर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक चार्जर में करंट प्रवाहित हो गया और उसका हाथ चार्जर से चिपक गया। परिजनों ने जब यह देखा तो तुरंत उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान लवकुश ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor