कौशाम्बी: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता,माता और दो भाई अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में दो दिन पहले प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक को पकड़ कर उसकी पीट पीट कर हत्या करने वाले प्रेमिका के चार परिजनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है,पुलिस ने सभी आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की शुक्रवार की है जहा के ग्राम महुआ खाड़ा में शिव प्रसाद नामक युवक व एक युवती के साथ मारपीट की गयी थी, जिससे शिव प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी, जबकि युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा गठित टीमों द्वारा आसपास के लोगो से पूछताछ, साक्ष्य संकलन एवं सीसीटीवी/सर्विलांस की मदद से युवती के पिता राकेश पुत्र स्व० गुलजार, मां गेदिया उर्फ सुशीला पत्नी राकेश, भाई सचिन और दुर्गेश पुत्र राकेश को अरेस्ट किया गया । पुलिस में आरोपियों के कब्जे से एक कुल्हाड़ी, दो लकड़ी के डण्डे व एक बास की लाठी बरामद किया है।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने बताया की मृतक शिव प्रसाद मेरे घर की लड़की से प्रेम प्रसंग करता था उसको पहले कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था तथा 09.07.2026 की रात्रि में वह मेरे घर पर लड़की से मिलने घर में घुस आया था जिसे हम लोगों ने देख लिया तथा हम लोगो ने उसे लाठी-डण्डो व कुल्हाडी से मारा पीटा जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।








