प्रयागराज: भगवान राम के चढ़ावे पर डाका आस्था के नाम पर महापाप:उदयभानु चिब
यूपी के प्रयागराज में आयोजित मंडलीय प्रेस वार्ता में मुख्यवक्ता भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चिब के नेतृत्व में विगत दिनों रामनगरी अयोध्या में हुए चढ़ावा चोरी के खिलाफ प्रेस वार्ता की।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को अब भगवान से भी डर नहीं, उन्होंने देश की जनता को तो छला ही अब वो भगवान को भी नहीं छोड़ना चाहते है,यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति आस्था और श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालु जो अपना चढ़ावा चढ़ाते है,उसमें भी चोरी।
यह देश की जनता जान चुकी है कि राम के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने वाली भाजपा को अब जनता जवाब देने के लिए तैयार है,मै यह मांग करता हूं कि इन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
इसके बाद कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह केवल धन की चोरी नहीं है, बल्कि प्रभु श्रीराम में विश्वास रखने वाले करोड़ों सनातनियों की पवित्र आस्था के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है। उन्होंने मंदिर प्रशासन और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि इतने संवेदनशील और हाई-टेक सुरक्षा वाले परिसर में ऐसी चूक कैसे संभव हुई? साथ ही उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की किसी स्वतंत्र और उच्च स्तरीय एजेंसी से समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए, ताकि इस घिनौने कृत्य के पीछे छिपे असली चेहरों को बेनकाब किया जा सके और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता हरिकेश त्रिपाठी,शहर अध्यक्ष प्रयागराज फुजैल हाशमी,यमुनापार जिलाध्यक्ष अशोक पटेल,गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक,अहमद,अनिल पाण्डेयजिला उपाध्यक्ष कौशाम्बी कांग्रेस मनोज सिंह पटेल,उदय यादव,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कृष्णा यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,अभिषेक शुक्ला,सौरभ कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।








