कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस और ANTF प्रयागराज की टीम ने उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर जा रहे अंतर्राज्यीय दो गांजा तस्करों को किया अरेस्ट,50 लाख कीमत का एक कुंतल गांजा और लग्जरी कार बरामद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना पुलिस और ANTF यूनिट प्रयागराज की टीम ने लग्जरी कार से उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को अरेस्ट किया है,टीम ने उनके पास से 50 लाख कीमत का एक कुंतल गांजा बरामद किया है।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की प्रयागराज इकाई को सोमवार की सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज अंतर्गत टोल प्लाजा के पास से लगभग 100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। ANTF ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त कर लिया है और घटना में शामिल दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि कोखराज थाना पुलिस और ANTF यूनिट प्रयागराज केके टीम ने उड़ीसा से गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को पकड़ा है,जिनके पास से एक कुंतल गांजा बरामद किया गया है,जिसकी कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है,पकड़े गए गांजा तस्कर फतेहपुर जनपद के अयान उर्फ गयासु पुत्र एजाज अहमद एवं राहुल कुमार पुत्र रमेश ग्राम कुठली थाना हथगांव को अरेस्ट किया है।दोनो से पूछताछ की जा रही है और इसमें शामिल अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।








