फतेहपुर में गरजे सीएम योगी,बोले “माफियाओं के लिए सिर्फ दो जगह— जेल या जहन्नुम

फतेहपुर: फतेहपुर में गरजे सीएम योगी,बोले “माफियाओं के लिए सिर्फ दो जगह— जेल या जहन्नुम”

फतेहपुर से जितेंद्र मौर्य की रिपोर्ट..

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए माफिया, कानून व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के लिए सिर्फ दो ही जगह है— जेल या जहन्नुम। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले दिन से यह स्पष्ट कर चुकी है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाओं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडे और माफिया सरकार को चुनौती देते थे, जिससे विकास और निवेश प्रभावित होता था। आज कानून व्यवस्था में सुधार के कारण प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले एक नारा गूंजता था— “देख सपाई, बिटिया घबराई”। अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि बेटी, व्यापारी और आम नागरिक की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले माफिया और गुंडों के लिए अब सिर्फ दो ही स्थान हैं— जेल या जहन्नुम। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी घोषणाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है और कानून के राज से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor