कौशाम्बी: कारगिल विजय दिवस पर याद किए गए वीर शहीद,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वेर शहीदों को किया नमन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल विधानसभा अन्तर्गत नगर पंचायत चरवा में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद चंद्रमणि समाधि स्थल पर शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करते हुए कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह दिन यह दिन वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत और ऑपरेशन विजय की सफलता की याद दिलाता है। इस युद्ध में हमारे सैनिकों ने बेहद कठिन और बर्फीली पहाड़ियों पर अदम्य साहस का परिचय दिया था। आज इस दिन युद्ध में शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान उनकी शहादत का सदैव कर्जदार रहेगा। आज बार्डर पर जवानों की तत्परता से हम सब सुरक्षित है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,अरुण सिंह,इंद्रपाल रैदास,राकेश पाल,विकास पाल,अमित पाण्डेय,रोहित पाण्डेय,राहुल यादव,बिरेंद्र यादव,सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।








