भरवारी में धूमधाम से मनाया गया 27वाँ कारगिल विजय दिवस समारोह,शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कौशाम्बी: भरवारी में धूमधाम से मनाया गया 27वाँ कारगिल विजय दिवस समारोह,शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में “पूर्व सैनिक कल्याण समिति, जनपद-कौशाम्बी” के तत्त्वावधान में 27वाँ कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया गया। समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सिराथू सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में DSO मंगेश कुमार मौर्य,एयर कमोडोर प्रवीन कुमार शर्मा (से०नि०), वायु सेना मेडल तथा गौरव करवरिया अधिवक्ता शामिल हुए।

समारोह का शुभारम्भ DSO मंगेश कुमार मौर्य व एयर कमोडोर प्रवीन कुमार शर्मा (से०नि०), वायु सेना मेडल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करने से हुआ, जिसके बाद उन्होंने कारगिल युद्ध व अन्य युद्धों में वीरगति प्राप्त सैनिकों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धान्जलि दी। उपस्थित तमाम समिति के पदाधिकारियों सहित उपस्थित पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धान्जलि दी।

समिति के सदस्य रहे पूर्व नायक राम चन्द्र यादव की एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण इलाज के दौरान आज ही मृत्यु की सूचना पर सभी उपस्थित अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रख शोक प्रकट किया।

समिति के जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने अपने स्वागत संबोधन में आये हुए सभी अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों का हार्दिक अभिनन्दन एवं वंदन किया। समिति के संस्थापक / संरक्षक शारदा प्रसाद वर्मा व जिलाध्यक्ष ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कारगिल युद्ध पर मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने अपने वक्तव्य में शहीदों को याद किया तथा भारतीय सेना पर गर्व प्रकट किया। सुबेदार शिवशंकर यादव ने कारगिल युद्ध पर विस्तार से वर्णन किया।

मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में पधारी हुई वीर नारियों सुशीला देवी पत्नी स्व० सिपाही देव नारायण, सेना मेडल व केला देवी पत्नी स्व० सिगनलमैन राज करन त्रिपाठी को माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथियों द्वारा कारगिल युद्ध विजेताओं एवं अन्य युद्धों में भाग लिये वृद्ध पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

उक्त समारोह में संस्थापक / संरक्षक शारदा प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ सलाहकार राजमन पाल, जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया, जिला उपाध्यक्ष राम चरन पाल, जिला उपसचिव अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री सुनील कुमार मिश्रा, जय नारायण मिश्रा, शिवभूषण मिश्रा, एस०एन० पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार सिंह, श्याम लाल पाल, राजेन्द्र कुमार, हुब लाल पाल, शिवशंकर यादव, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार पाण्डेय, हरी प्रसाद पाण्डेय, सन्तोष कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार यादव, अनिल कुमार त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा, नागेन्द्र मिश्रा, राम भवन, बलराम, कल्याण शंकर मिश्रा, कैलाश चन्द्र, विजय कुमार, श्याम बिहारी, मान सिंह, सोहन लाल पाल, मो० फाजिल, मो० कामिल, धर्म नारायण, राम सिंह, के० के० शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor