एसपी ने रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कौशाम्बी: एसपी ने रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी सत्यनारायण ने रात्रि में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसपी ने रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीमों तथा विभिन्न स्थानों पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, निरंतर भ्रमणशील रहने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor