श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत ASP ने जत्था संयोजकों के साथ की बैठक

कौशाम्बी: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत ASP ने जत्था संयोजकों के साथ की बैठक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से एएसपी अमिता सिंह ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से निकलने वाले कांवड़ जत्थों के संयोजकों के साथ बैठक आयोजित की।

बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

एएसपी अमिता सिंह ने जत्था संयोजकों से यात्रा के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए कहा गया। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करते हुए श्रावण मास/कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।बैठक में उपस्थित सभी जत्था संयोजकों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor