जनसमस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी ने किया प्रदर्शन,डीएम को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: जनसमस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी ने किया प्रदर्शन,डीएम को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लाखन सिंह राजपासी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया,इस दौरान उन्होंने डीएम डॉ अमित पाल को अपनी मांगो का ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान लाखन सिंह राजपासी ने बताया कि जिले में अधिकतर समस्याएं किसानों की है जहा गांव में जमीन के विवाद होते है और पुलिस की मिलीभगत से जमीन जबरन कब्जा कराते है,किसानों को समिति से खाद नहीं मिल पा रही है,छोटे किसान परेशान है और बड़े किसान आसानी से खाद पा रहे है।

उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर जातिगत जनगणना कराने सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को सामाजिक न्याय और समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना करानी चाहिए।

ज्ञापन में पार्टी ने केंद्र एवं राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए टैक्स में कमी कर आम जनता को राहत देने, पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ देने, नई शिक्षा नीति की समीक्षा करने, किसानों को उचित मूल्य पर खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा सिंचाई के लिए निःशुल्क बिजली की व्यवस्था करने की मांग उठाई।

इसके अलावा छोटे किसानों, दुकानदारों एवं व्यापारियों का कर्ज और बिजली बिल माफ करने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान तत्काल कराने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा भूमि विवादों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्राज कुशवाहा ने कहा कि यह ज्ञापन जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर दिया गया है और सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय महासचिव लाखन सिंह राजपासी, जिला अध्यक्ष इन्द्राज कुशवाहा, जिला महासचिव देवा सरोज, विधानसभा सिराथू अध्यक्ष विमल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष सीताराम मौर्य, युवा नगर अध्यक्ष कमलेश कुमार, अनमोल सिंह, श्यामदेव सिंह राजपूत, मालती पाल, अशोक मौर्य, विजय चौधरी, रामचंद्र मौर्य, लक्ष्मीकांत कश्यप, अतुल मौर्य, प्रेमनाथ कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, विशाल कुमार, रामचंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor