कौशाम्बी: गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सनातनियों ने डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पांच लाख हस्ताक्षर के सतह सैकड़ो सनातनियों ने गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया,इस दौरान वृन्दावन से आए हुए लोगों ने कहा कि गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
वृन्दावन से आए संत राक्षांश दास ने बताया कि यह संघर्ष किसी भी संगठन के नेतृत्व में नहीं है,यह संतो की पीड़ा है जो पूरे देश में गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए संघर्ष शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में प्रतिदिन लगभग 84 हजार गौमाताएं काटी जाती है,जिनकी रक्षा के लिए है लोग संघर्ष कर रहे है।गौमाता की रक्षा के लिए जारी संघर्ष का यह द्वितीय चरण है, हमारा प्रदर्शन आज पूरे देश में डीएम कार्यालय पर चल रहा है,इसके बाद यह प्रदेश की राजधानियों में चलेगा और उसके बाद 27 फरवरी 2027 को पूरे देश में एक साथ चलेगा।








