अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सुन्दर काण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ

कौशाम्बी: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सुन्दर काण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सामूहिक सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया।इस मौके पर गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह सुन्दर काण्ड पाठ बीजेपी और संघ के संरक्षण में राम मन्दिर में चढ़ावे के लूट के खिलाफ आयोजित किया गया था,ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दे, क्योंकि भाजपा पहले देश को खोखला करने में लगी थी जब उससे भी पेट नहीं भरा तो भगवान के साथ भी छल करना शुरू कर दिया। ईश्वर के घर देर है अंधेर नहीं ।

 

उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे अयोध्या राम मन्दिर चढ़ावा में चोरी हुई कैसे भाजपा असली गुनहगारों को सरंक्षित करने का प्रयास किया। जो कि सरासर गलत है भगवान को भी भाजपा ने अपना धोखा देने का कार्य किया याद रहे जो भगवान राम का नहीं वो किसी का नहीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य भूपेंद्र शुक्ला,आचार्य रोहित पाण्डेय,रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,जयप्रकाश जायसवाल,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,रमेश यादव,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,हेमन्त रावत,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,अरुण सिंह,अभिषेक त्रिपाठी,राम जी सेन, आर्यन त्रिपाठी,अर्पित त्रिपाठी,उमेश कोरी ,राकेश पाल,अंकित विश्वकर्मा,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor