मिड डे मील के भोजन में कीड़े,रसोइए ने की शिकायत तो प्रिंसिपल बोले इतना चलता है,BSA ने ABSA को दिए जांच के आदेश

कौशाम्बी: मिड डे मील के भोजन में कीड़े,रसोइए ने की शिकायत तो प्रिंसिपल बोले इतना चलता है,BSA ने ABSA को दिए जांच के आदेश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मूरतगंज ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय चकमाहपुर पांडेमऊ में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बुधवार को बच्चों को परोसी गई खिचड़ी में कीड़े मिलने के बाद विद्यालय में हंगामा मच गया। बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया और शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें कई दिनों से इसी तरह का खराब खाना दिया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई। BSA कमलेंद्र कुशवाहा ने ABSA मूरतगंज को जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

BSA कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।उन्होंने मूरतगंज के ABSA को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।BSA ने बताया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित मिड-डे मील उपलब्ध कराना सरकार और शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित प्रधानाचार्य और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor