अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी के सदस्यता अभियान 2026-27 का पाँचवाँ दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न

कौशाम्बी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी के सदस्यता अभियान 2026-27 का पाँचवाँ दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), कौशाम्बी द्वारा संचालित सदस्यता अभियान 2026-27 के पाँचवें दिन सिराथू तहसील स्थित धनपत्ति देवी श्याम नारायण इंटर कॉलेज, चकसैनी, थुलगुला, दारानगर, सिराथू (कौशाम्बी) में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ABVP के स्थापना उद्देश्य, संगठन के कार्यों, छात्र हितों के लिए किए जा रहे आंदोलनों तथा राष्ट्रवादी विचारधारा से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने संगठन के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर आनंद सिंह पटेल ने कहा कि “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है। सदस्यता अभियान के माध्यम से लगातार बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद से जुड़ रहे हैं, जो संगठन के प्रति विद्यार्थियों के विश्वास को दर्शाता है। आने वाले दिनों में भी सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा तथा प्रत्येक विद्यार्थी तक परिषद की विचारधारा और कार्यों को पहुँचाया जाएगा।”

ABVP कौशाम्बी का सदस्यता अभियान जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निरंतर जारी है और विद्यार्थियों का उत्साह संगठन को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

इस दौरान सूरज सोनकर, पवन भट्ट , विराट भट्ट, मयंक, सत्यम, विज्ञांशु, अनुराग, उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor