कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट बैच की इन्टर्नशिप कंप्लीट,सेवा के लिए तैयार नये युवा डॉक्टर

कौशाम्बी: कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट बैच की इन्टर्नशिप कंप्लीट,सेवा के लिए तैयार नये युवा डॉक्टर,

यूपी के कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में लेक्चर थियेटर-2 मे फाॅरन मेडिकल ग्रेजुएट के जुलाई 2025 बैच की एक वर्षीय अनिवार्य इंटर्नशिप पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इन्टर्नशिप कम्पलीशन सर्टिफिकेट वितरण का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में सभी सफल इंटर्न्स को उनके इंटर्नशिप पूर्ण होने पर इन्र्टशिप कम्पलीशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, वरिष्ठ संकाय सदस्य, विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 डा0 हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि इंटर्नशिप किसी भी चिकित्सक के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण चरण होता है। इस अवधि में विद्यार्थियों ने न केवल अपने चिकित्सकीय ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से समृद्ध किया, बल्कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन, सेवा-भाव एवं व्यावसायिक नैतिकता का भी उत्कृष्ट परिचय दिया। प्राचार्य ने विश्वास जताया है कि यहाँ प्राप्त प्रशिक्षण एवं अनुभव उन्हें एक कुशल, जिम्मेदार और मानवीय चिकित्सक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने सभी एफ0एम0जी0 इंटर्न्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सदैव ईमानदारी, समर्पण एवं करुणा के साथ निर्वहन करनें तथा अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग जनहित में करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विदेशों से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर भारत में अनिवार्य इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले इन चिकित्सकों ने विभिन्न विभागों में कार्य करते हुए मरीजों की सेवा, आपातकालीन चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों एवं अस्पताल की नियमित सेवाओं में सक्रिय योगदान दिया। उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

एफ0एम0जी0 इंटर्न्स नोडल प्रभारी डा0 संतोष कुमार ने बताया कि 49 इन्टर्न ने प्रशिक्षण किया था, जिनको इन्र्टशिप कम्पलीशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम मे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 पंकज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, डा0 सुरभि प्रकाश, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 शारदा सिंह, डा0 विकाश कुमार सहायक आचार्य डा0 नरेन्द्र कुमार, डा0 अंकित तिवारी, डा0 अरूण कुमार पाण्डेय, डा0 संदीप कुमार एवं अन्य संकाय सदस्य, चिकित्साधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor