कौशाम्बी: पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रुपयों की मांग करने वाले कथित पत्रकारों के गैंग के खिलाफ लाइसेंस धारक ने आबकारी और एसपी से की शिकायत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गैंग चलकर अवैध वसूली करने वाले कथित पत्रकारों गैंग के खिलाफ अब अभियान चलने वाला है, महिला के साथ अभद्रता और अश्लील वीडियो वायरल मामले में कथित पत्रकार गैंग के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का बाद अब पुरानी और तथ्यहीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रुपयों की मांग करने वाले कथित पत्रकारों के गैंग के तीन सदस्यों के खिलाफ कंपोजिट शराब की दुकान के लाइसेंस धारक ने आबकारी विभाग और एसपी से मिलकर शिकायत की है।आबकारी विभाग और एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र देते हुए कंपोजिट शराब की दुकान के लाइसेंस धारक मनोज कुमार ने बताया कि गणेश कश्यप पुत्र कमलेश कश्यप निवासी खल्लाबाद भरवारी,संजय यादव पुत्र सोने लाल यादव निवासी चमरूपुर भरवारी व शिवजीत यादव पुत्र स्व० चिंरौजी लाल यादव निवासी चमरूपुर भरवारी गैंग बनाकर विभिन्न सोशल एकाउन्टों द्वारा अनुचित शिकायते करते रहते हैं। आबकारी की दुकानों से अवैध वसूली को लेकर ये लोग विशेष रूप से सक्रिय रहते हैं। मेरी कम्पोजिट दुकान चाकवन से सम्बन्धित एक पुरानी वीडियो 16.05.2026 समय 11:37:18 व 11:25:52 को लेकर इन लोगों द्वारा मुझसे शिकायत न करने के एवज में रुपयों व शराब के बोतलों की मांग की गई। मैने उन्हे शराब व पैसा नही दिया तो उनके द्वारा अपने फर्जी सोशल एकाउन्ट से मेरी कम्पोजिट दुकान चाकवन की पुरानी वीडियो अपलोड कर 04.08.2026 को पुनः आधारहीन शिकायत करके मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे मैं काफी परेशान व तनाव में हूँ।
उन्होंने बताया कि जबकि मेरे द्वारा पूर्व में 16.05.2026 को की गई शिकायत पर प्रशमन की धनराशि विभाग में जमा की जा चुकी है।बताया कि गणेश कश्यप व शिवजीत यादव के विरूद्ध थाना सैनी में मुकदमा अपराध सं0-259/2026 के तहत बी०एन०एस० की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पता चला है कि पूर्व में लगभग सन 2000 के आस पास भी शिवजीत यादव पर मूर्ति चोरी के आरोप में थाना कोखराज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। इनकी मांगे पूरी न कर पाने के कारण इनके द्वारा बार बार धमकी दी जाती है कि तुम्हें किसी भी कीमत पर दुकान का संचालन नहीं करने देंगे, इस विषम परिस्थिति में मुझे व मेरे सेल्समैन को जान माल का खतरा निरंतर बना हुआ है। कभी भी दुकान पर लूट अथवा विक्रेता के अपहरण की खौफनाक घटना घट सकती है।
लाइसेंस धारक के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने तत्काल थाना प्रभारी कोखराज को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।








