कौशाम्बी: कौशाम्बी हाईवे से निकला अतीक अहमद के बेटे अली का पुलिस वैन का काफिला,प्रयागराज के हटवा में छोटे भाई आबान के जनाजे में होगा शामिल,
यूपी के प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर पैरोल पर जेल से बाहर आए गए हैं। दोनों भाई 21 साल के अपने छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होंगे। अली को लेकर पुलिस की गाड़ियों शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे अली को झांसी जेल से 30 पुलिसकर्मी 10 से अधिक वाहनों से 400 किमी दूर प्रयागराज के लिए लेकर निकले। पैरोल पर छूटे अली का चेहरा नजर न आए, इसलिए पुलिस ने वैन पर पर्दे डाल दिए।
कौशाम्बी में सैनी और कोखराज थाना क्षेत्र से होकर निकले माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की वैन के आगे-पीछे पुलिस की दो-दो गाड़ियां चल रही हैं। जिस थाने की सीमा से अली गुजर रहे हैं, वहां की लोकल पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट कर रही है।वही अली के काफिले में एंबुलेंस और सैकड़ो समर्थकों की गाड़ियों भी साथ साथ चल रही है।
बताया जा रहा है कि अली को सीधे प्रयागराज के कब्रिस्तान ले जाया जाएगा। इस दौरान अली अपने भाई और बुआ परवीन कुरैशी से पुलिस की मौजूदगी में एक घंटे मुलाकात करेंगे। इसके बाद वापस जेल ले जाया जाएगा।








