कौशाम्बी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी ने चलाया महा सदस्यता अभियान, हजारों छात्रों ने ग्रहण की सदस्यता,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा चलाए जा रहे महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित, छात्रहित एवं समाजहित के कार्यों से जुड़ने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, सरसवां में जिला सदस्यता प्रमुख गौरव मिश्रा ने विद्यार्थियों के बीच विषय रखते हुए अभाविप की स्थापना, उद्देश्य एवं छात्र जीवन में संगठन की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वहीं श्री छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज, दारानगर में पवन भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभाविप के कार्यों एवं सदस्यता अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
एसबी मेमोरियल स्कूल, मंझनपुर में जिला संयोजक जी ने विद्यार्थियों के बीच विषय रखते हुए संगठन की गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
इसी क्रम में नित्य सरस्वती इंटर कॉलेज, में दीपक राजपूत ने विद्यार्थियों के बीच विषय रखते हुए अभाविप से जुड़ने के महत्व एवं संगठन द्वारा छात्रहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महा सदस्यता अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों में हजारों विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
अभाविप पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़कर उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रप्रेम एवं सकारात्मक सोच का विकास करना है। अभियान को लेकर विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।








