कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी में MBBS-2025 बैच की परीक्षाएं प्रारंभ,शुचितापूर्ण माहौल में हुआ आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2025 बैच की अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ हो गईं। परीक्षा प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं पूर्णतः शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा महाविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. सरस्वती जैसवाल के पर्यवेक्षण एवं समन्वय में आयोजित की गई। परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए बाहरी पर्यवेक्षकों की भी मौजूदगी रही।
प्रथम दिवस मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर तथा एएसएमसी फतेहपुर की एसोसिएट प्रोफेसर ने पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के निर्देशन में परीक्षा को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।








