कौशाम्बी: करारी में प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप,विहिप, बजरंग दल और गोरक्षको ने किया हंगामा,थाने का घेराव कर की कार्रवाई की मांग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया,कटा हुआ सिर मिलने की सूचना पर विहिप, बजरंग दल और गोरक्षक पहुंच गए और प्रदर्शन कर हंगामा किया और थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।
घटना करारी थाना क्षेत्र की है जहा कस्बे में एक तालाब के पास प्रतिबंधित पशु गाय का कटा हुआ सर मिलने से हड़कंप मचा हुआ है, सूचना पर बीजेपी नेता,विहिप,बजरंग दल के स्थानीय नेता और गोरक्षक काफी संख्या में पहुंच गए और जांच की मांग करते हुए हंगामा किया।
सूचना पर ASP अमिता सिंह दो CO के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।








