कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,समूह की महिलाओं द्वारा ई रिक्शा 4 लाख में खरीदे जाने पर भड़के,बोले इतना महंगा नहीं आता,इसकी जांच कराइए

कौशाम्बी: कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,समूह की महिलाओं द्वारा ई रिक्शा 4 लाख में खरीदे जाने पर भड़के,बोले इतना महंगा नहीं आता,इसकी जांच कराइए,

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कौशाम्बी पहुंचे,डिप्टी सीएम का हेलीपैड पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया,डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समूह की महिलाओं द्वारा खरीदे गए ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।इस दौरान डिप्टी सीएम ने समूह की महिलाओं से ई रिक्शा का मूल्य पूछा तो उन्होंने 4 लाख बताया,इस पर डिप्टी सीएम ने ई रिक्शा की खरीद 4 लाख में किए जाने पर सीडीओ को जांच करने का निर्देश भी दिया,डिप्टी सीएम ने सीडीओ और भाजपा जिलाध्यक्ष सबकहा कि इतना महंगा ई रिक्शा नहीं है,इसकी जांच कराइए।इसके पश्चात डिप्टी सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor