कौशाम्बी: बारिश के चलते भरभराकर गिरा कच्चा घर,पानी भरने गई गर्भवती महिला मलबे में दबकर गंभीर घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की सुबह बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पानी भरने के लिए समरसेबुल की ओर गई गर्भवती महिला का कच्चा घर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के दौरान सीमा देवी मलबे की चपेट में आकर दब गईं।मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। हादसे में सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर की है जहा पानी भरने के लिए समरसेबुल की ओर गई गर्भवती महिला का कच्चा घर अचानक भरभराकर गिर पड़ा।अचानक हुए हादसे से परिवार में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।घर गिरने के बाद पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। इस हादसे में सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
लगातार हो रही बारिश के बीच कच्चे मकान के गिरने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।








