नंदी वाणी पब्लिक स्कूल धूमधाम मे मनाया गया गुडिया का त्योहार

कौशाम्बी: नंदी वाणी पब्लिक स्कूल धूमधाम मे मनाया गया गुडिया का त्योहार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी स्थित नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में गुड़िया का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और पारंपरिक त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गुड़िया पर्व से जुड़ी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रस्तुत किया। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय का वातावरण उत्सव और उमंग से सराबोर रहा।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों को गुड़िया पर्व के महत्व और भारतीय संस्कृति में लोकपर्वों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां मनाईं।

विद्यालय की प्रबंधक ज्योति केसरवानी ने बताया कि हम अपने विद्यालय में सभी त्योहार धूमधाम से मनाते हैं और उसके महत्व के बारे में बच्चों को बताया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित चौरसिया ने बताया कि हमारे विद्यालय मे इस परंपरागत का पोषण किया जा रहा है कि हम अतीत मे बहुत समृद्ध शाली और वैज्ञानिक जीवन पद्धति के संवाहक रहे है जिसमे जीवन निरोगी था प्रफुल्लित था अनुशासित था और आज फिर से वही स्वर्णिम दिन वापस लाना है तो अपने बच्चों मे अपने संस्कारो को समाहित करना होगा और हमारा विद्यालय इस दिशा मे सतत् प्रयत्न शील है।

इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक गौरव, विवेक,  रेहान, मधु, अरुण, ईशा,सरिता, दिव्या, ध्रुव सहित अन्य सभी उपस्थित रहे l

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor