कुएं के चारों तरफ की जमीन धंसने से हड़कंप,दहशत में पड़ोस के लोग,घर छोड़कर दूसरे स्थान पर रहने को मजबूर

कौशाम्बी: कुएं के चारों तरफ की जमीन धंसने से हड़कंप,दहशत में पड़ोस के लोग,घर छोड़कर दूसरे स्थान पर रहने को मजबूर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सिराथू तहसील क्षेत्र के राला गांव में स्थित एक कुएं के चारों तरफ की जमीन धंसने से हड़कंप मच गया,कुएं के पास की जमीन धंसने से दहशत में आकर पड़ोस के लोग घर छोड़कर दूसरे स्थान पर रहने को मजबूर है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के राला गांव का है जहा फूल चंद्र पुत्र स्वर्गीय छेदी लाल, रामबाबू पुत्र स्वर्गीय छेदी लाल, कमला देवी पत्नी राम चन्द्र (4) प्रीति देवी पत्नी शिवबाबू,राम नरेश चौरसिया पुत्र स्वर्गीय इन्दर लाल के घर के बगल स्थित कुएं के चारों तरफ की जमीन अचानक धंस गई,किए के चारों तरफ कई फिट गहरी खाई बन गई,जिससे लोग दहशत में आ गए और अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान कर रहने जो मजबूर है।

पीड़ित लोगो ने तहसील और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor