कौशाम्बी: कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं – पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल विधानसभा अन्तर्गत तीनों ब्लाकों मूरतगंज ब्लाक,नेवादा ब्लाक, एवं चायल ब्लाक की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि आज हमने संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा के तीनों ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्षों और पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षों के साथ पार्टी हित में सार्थक चर्चा व बैठक संपन्न की गई है।
सर्वप्रथम आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती के मौके पर उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश हित में किए गए महान कार्यों का स्मरण किया गया,पुनः उन्होंने अपने शब्दों में कहा कि हमारी प्राथमिकता है बूथ से जनमुद्दों को मजबूती मिले।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता परेशान है,भाजपा राज में न युवा खुश है न छात्र और न ही किसान, भाजपा केवल देश के कुछ नामी उद्योगपतियों के लिए कार्य करती है लेकिन अब भाजपा को जवाब देने का समय आ गया है।
इसी क्रम में हम सभी पार्टी को बूथ स्तर से मजबूती प्रदान करने एवं आगामी चुनाव व नए जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए और ब्लाक अध्यक्षों मण्डल अध्यक्षों और पदाधिकारियों से वन टू वन मिलकर उनकी राय को जानकर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करने की पूर्ण कोशिश करेंगे और पार्टी को जिले में और भी मजबूत और सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहप्रभारी राजन दुबे,मनिंदर मिश्रा,मंजू संत,कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।








