24,25 और 26 अगस्त को बंद रहेगा भरवारी का रेलवे क्रासिंग, रोही बाईपास पर बने पुल का करे प्रयोग

कौशाम्बी: 24,25 और 26 अगस्त को बंद रहेगा भरवारी का रेलवे क्रासिंग, रोही बाईपास पर बने पुल का करे प्रयोग,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में 24,25और 26 अगस्त को रेलवे क्रासिंग निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा।रेलवे के अधिकारियों ने लोगों से रोही बाईपास पर बने पुल का प्रयोग करने की अपील की है।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर/उ0म0रे0, भरवारी ने अगवत कराया है कि भरवारी स्थित रेल समपार संख्या-13बी में ओवरहाॅलिंग का कार्य 24.08.2026 से 26.08.2026 तक होना है। जिससे समपार, सड़क यातायात के लिए 24 अगस्त से 26 अगस्त (03 दिन) तक बंद रहेंगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor