प्रयागराज: प्रयागराज पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष NSUI व राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी प्रयाग जोन वरुण चौधरी का जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत,
यूपी के प्रयागराज पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष NSUI व राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी प्रयाग जोन वरुण चौधरी का कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वरुण चौधरी ने जिलेवार अध्यक्षों व उनके पदाधिकारियों से वार्ता की और आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर से कार्य को आगे बढ़ाने का मंत्र दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि आज हमारे नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी वरुण चौधरी का प्रयागराज आगमन हुआ जहां हम कौशाम्बी के कांग्रेसजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उनके द्वारा दिए आगे आवश्यक निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कौशाम्बी में कांग्रेस पार्टी को और भी मजबूत और शसक्त बनाएंगे। हमारी प्राथमिकता है कि आगामी चुनावों में अपने पार्टी के शीर्ष नेताओं के आवश्यक निर्देश पर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करें और जनहित मुद्दों को मजबूती से उठाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम,जिला उपाध्यक्ष नैय्यर रिजवी,रामसूरत रैदास ,उदय यादव, श्याममूर्ति तिवारी, आशीष मिश्रा पप्पू,कौशलेश द्रिवेदी,दीपक पाण्डेय,जिला महासचिव मोहम्मद फरमान,श्याम सिंह भदौरिया, संतोष शुक्ला,आसिफ अल्वी,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल हेमंत रावत,रमेश यादव, ,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास, नगर अध्यक्ष अझुआ विजय यादव, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पांडेय,डाक्टर नईम,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष, मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,ब्लाक अध्यक्ष मूरतगंज राजबहादुर पासी, ब्लॉक अध्यक्ष कड़ा मोहम्मद रफीक,मण्डल अध्यक्ष शिवलेश मिश्रा ,अंश पाल,अशर्फी लाल,आश्वाना देवी, जितेन्द्र शर्मा,मुलायम पटेल,धर्मेंद्र सरोज,उमेश कुमार,अखिलेश त्रिपाठी,अतुल कुमार पासी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आयूष यादव,हर्ष पंडा,सत्तू पंडित,मानसिंह,संतरा देवी,आरती देवी,रानी देवी,,मीना देवी,सियाराम कश्यप,बाबू लाल,अभिषेक कुमार,सदाशिव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।








