कौशाम्बी में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर पर युवती का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,पुलिस युवती का मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर पर युवती का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,पुलिस युवती का मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर पर युवती का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गाँव की है जहा का मानसिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मानसिंह की दो बेटी व एक बेटा है। उसकी दूसरे नम्बर की बेटी लक्ष्मी देवी उर्फ छोटी पड़ोस की ही वृद्ध महिला के घर पर रहा करती थी, क्योंकि वृद्ध महिला घर पर अकेली रहती थी और उसके कोई बच्चे नही थे। गुरूवार की सुबह उसके दूसरे नम्बर की बेटी लक्ष्मी देवी उर्फ छोटी ( 21) ने पड़ोसी वृद्ध महिला के घर‌ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के दौरान वह पड़ोसी वृद्ध महिला लक्ष्मी की बीमार मां को घर देखने आई थी। युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना से हड़कम्प मच गया।

घटना की जानकारी होने पर सिंघिया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती का मोबाइल कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor